Uttarakhand

दो चोरी की बाइक के साथ, दो चोर गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर। जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात पुलिस टीम ने मॉडल कॉलोनी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को धर दबोचा।

जिले में चोरी की घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस लगातार अभियान संचालित कर रही है। इसी क्रम में पुलिस मॉडल कालोनी तिराहे के पास चेकिंग अभियान संचालित कर रही थी। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम मोहित कोहली पुत्र ओम प्रकाश उम्र 20 वर्ष निवासी रम्पुरा रोड वार्ड नंबर 7 रुद्रपुर व हरिकेश कुनार पुत्र जयपाल छत्रपति उम्र 23 वर्ष निवासी ज्वालानगर रफत कालोनी थाना सिविल लाइन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग अभियान में एसआई होशियार सिंह, एसआई धीरज टम्टा,एसआई जीवन अधिकारी, कांस्टेबल महेश राम व दिनेश खडायत शामिल रहे।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *