Thursday, July 10, 2025
Latest:
Uncategorized

अस्थाई जेल हरिद्वार से 08 कैदी फरार। पुलिस प्रसासन में हड़कंप।

हरिद्वार :- जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है।आज सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए थे।  कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही।कुछ देर पहले पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है।

जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।हरिद्वार अस्थाई जेल से बदमाश कलीम और नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के पांच गुर्गे समेत आठ विचाराधीन कैदी बैरिक का ताला तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में जंगलों में कॉबिंग शुरू कर दी है।

उधर एसएसपी के आदेश पर सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है।कैदियों ने सुबह बैरिक में लगा ताला तोड़ा और दो मंजिला छत से कूदकर अस्थाई जेल से फरार हो गए। इसका पता तब चला जब सुरक्षाकर्मी बैरिक पर पहुंचा। देखा की दो बैरिक खाली है। सूचना मिलते ही जेल से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

फरार कैदियों की तलाश में सिडकुल पुलिस ने आसपास के जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया। शाम तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *