Uncategorized

30 लाख वोटर्स करेंगे छोटी सरकार के लिए मतदान, 25 जनवरी को आएगा परिणाम।

मतदान के बाद 5405 प्रत्याशियों को 25 जनवरी तक करना होगा परिणाम का इंतजार

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज छोटी सरकार चुनने के लिए आज करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के बाद 5,405 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 16,284 कर्मचारी, 25,800 पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए हैं। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होगी। मतों की गणना का कार्य शनिवार 25 जनवरी सुबह से शुरू होगा।

किस जिले में कितने निकायों में चुनाव व मतदाता

जिला          निकाय     मतदान केंद्र
अल्मोड़ा       05          33
उत्तरकाशी     05          49
यूएस नगर    17           232
चमोली        10            63
चंपावत        04            23
टिहरी           10           66
देहरादून        07           440
नैनीताल       07           164
पिथौरागढ़     06            60
पौड़ी            07            129
बागेश्वर         03            24
रुद्रप्रयाग       05            26
हरिद्वार          14            208
कुल            100         1517

 राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी निकायों में आईएएस और पीसीएस अफसरों को बतौर पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। आयोग कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। नगर पालिका किच्छा और नरेंद्रनगर में चुनाव नहीं हो रहा है।

11 नगर निगमों में 72 मेयर प्रत्याशी

उत्तराखंड की 11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन पहचान पत्रों से दे सकते हैं मतदान

आधार कार्ड, पैनकार्ड, दुकान पंजीकरण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या निजी औद्योगिक घरानों की ओर से कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर की पासबुक, राशनकार्ड, भूमि की रजिस्ट्री या हाउसटैक्स का बिल, छात्र पहचान पत्र या लाइब्रेरी कार्ड, एससी, एसटी या ओबीसी का प्रमाणपत्र, शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, रेलवे या बस का पास, दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, टेलीफोन, पानी या बिजली का बिल, दुकान पंजीकरण पत्र, गैस कनेक्शन ब्लू बुक, अन्नपूर्णा कार्ड योजना, परिवहन अधिकारियों से जारी संवाहक लाइसेंस, परिवार रजिस्टर का सत्यापित दस्तावेज, निवास का प्रमाणपत्र, राज्य पुलिस की ओर से बस्तियों में जारी पहचान पत्र।

मेयर का बैलेट नीला, पार्षद का सफेद

मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर होंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के होंगे। सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *