प्रदेश में13 जिला चिकित्सालयो में आक्सीजन सप्लाई के पाईप लाईन निर्माण हेतु 578.34 लाख रूपयो राशि स्वीकृत
इंडिया कोविड-19 इमरजेन्सी रेस्पोंस एंड हेल्थ प्रिपेरेडनेस फाईनेंसियल पैकेज अंतर्गत 13 जिला चिकित्सालयों/उपजिला चिकित्सालयों में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाईन निर्माण काम बाबत 578.34 लाख रूपयो राशि अनुमन्य की गई। ये जानकारी मिशन निदेशक, एनएचएम श्री युगल किशोर पंत ने बतायी कि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, चमोली बाबत 30.29 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा 36.89 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर उधम सिंह नगर 94.17 लाख रूपये, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल 34.49 लाख रूपये, श्री जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम राजकीय जिला चिकित्सालय कोटेश्वर रुद्रप्रयाग 76.44 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय बागेश्वर 22.83 लाख रूपये, राजकीय बेस चिकित्सालय हल्द्वानी 53.07 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी 51.77 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय हरिद्वार 15 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ 30.80 लाख रूपये, जिला चिकित्सालय चंपावत 41.60 लाख रूपये, बेस चिकित्सालय कोटद्वार 58.73 लाख रूपये ओर जिला चिकित्सालय पौङी बाबत 32.26 लाख रूपये राशि अनुमोदित की गई हैं । उक्त धनराशि विश्व बैंक के तहत वित्त पोषित है।