Thursday, October 15, 2026
Latest:
Uttarakhand

CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में ब्रह्मकुमारी की उप क्षेत्रीय प्रमुख मंजू दीदी ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था समाज में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रही है। समाज में परस्पर भाईचारे का संदेश देने की आज नितांत जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था देश व विदेश में करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़ी बहनें और भाईयों द्वारा लोगों को सरल भाषा में जीवन जीने की कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी सराहनीय है।

इस अवसर पर साहित्यकार श्री गोपाल नारसन द्वारा मुख्यमंत्री को स्वयं की लिखी पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। इस दौरान बहिन सोनिया, सुशील भाई तथा श्याम सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *