Uttarakhand

ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर सहित 37 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

गदरपुर। ब्लॉक परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, वरिष्ठ उप प्रमुख कवलजीत कौर, कनिष्ठ उप प्रमुख रीमा पाइक सहित कुल 37 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उपजिलाधिकारी असीमा गोयल की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने अपने क्षेत्र के सतत विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त किया। उन्होंने लोगों के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगी और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने को प्राथमिकता देंगी।

विधायक शिव अरोरा ने ब्लॉक प्रमुख और पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ज्योति ग्रोवर के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने सरकार की ओर से विकास के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने भी ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और ज्योति ग्रोवर के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को विकास के लिए निर्णायक बताया।

उपजिलाधिकारी असीमा गोयल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण और विकास के लिए सदैव सक्रिय रहेंगे और प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रकार, नव निर्वाचित प्रतिनिधि क्षेत्रवासियों के लिए नई उम्मीद और प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाने को तैयार हैं।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर,पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, गूलरभोज चेयरमैन सतीश चुघ, प्रधान संघ अध्यक्ष मीना देवी, सुभाष गुम्बर, राजेश गुम्बर, राजेश डाबर, श्याम लाल सुखीजा, धर्मचंद खेड़ा, तिलक गंभीर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीक सिंह, रविन्द्र औजला, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, अनिल जेटली, अजय बठला, राजीव ग्रोवर, अरविंद पाल, अमित नारंग, ज्योति ग्रोवर, महेंद्र कालरा, राजेन्द्र कोचर, संदीप चावल, विशु मक्कड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *