Uttarakhandदेहरादूनयमकेश्वर

यमकेश्वर: विधायक ने किया कोड़िया – किमसार सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास

  • गंगाभोगपुर-कौड़िया-किमसार मोटर मार्ग जिसके पक्कीकरण की मांग वर्ष 1978 से निरंतर उठ रही थी।
  • 86 गांवों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण सत्तर के दशक में हुआ था उसके बाद से ही यहां पक्कीकरण की मांग उठने लगी थी
  • वर्ष 2015 में डांडामंडल के 86 ग्रामों की क्षेत्रीय जनता द्वारा इस मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 6 माह तक विशाल क्रमिक अनशन व 9 दिन का आमरण अनशन किया गया था।
  • यह मार्ग पहाड़ के एक दुर्गम क्षेत्र को तथा उस क्षेत्र में निवास कर रहे एक बहुत बड़े जनसमूह को प्रभावित करता है
  • उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण से प्रत्यक्ष रूप से तीस हजार से अधिक हमारे पहाड़ के स्थानीय क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
  • डांडामंडल क्षेत्र की जनता के लिये इस मार्ग का सुधारीकरण होना बहुत आवश्यक था

देहरादून/ ऋषिकेश/ यमकेश्वर 31/08/2025(u.s.kukreti): 

यमकेश्वर क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित डांडामण्डल क्षेत्र को जोड़ने वाला कौड़िया किमसार मोटर मार्ग जो कि राजाजी नेशनल पार्क के मध्य आता है जिसमें लगभग 11 किलोमीटर कच्ची सड़क होने के कारण स्थानीय जनता सुदृढीकरण की मॉग वर्षों से कर रही थी। राजाजी पार्क की सहमति के बाद 11 किलोमीटर सड़क के सुदृढीकरण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन स्थानीय विधायक रेणू बिष्ट एवं अन्य क्षेत्रीय लोगों के द्वारा किया गया। सड़क के सुदृढीकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा 11 करोड़ की वित्तीय स्वीकित प्रदान की गयी है, जिसका टेण्डर लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा किया गया है। तीन साल तक संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उक्त का रखरखाव भी किया जायेगा।


उक्त सड़क के निर्माण से डांडामण्डल क्षेत्र के अन्तर्गत किमसार न्याय पंचायत के कई गॉवों को लाभ मिलेगा। सुदृढीकरण का कार्य कल से शुरू हो जायेगा, जिसमें पुस्ता निर्माण, स्कवर, एवं उसके बाद टाईल्स लगाने का कार्य किया जायेगा। उक्त सड़क के सुदृढीकरण के लिए किये जाने वाले प्रयासों में मुख्य प्रयास राजाजी नेशनल पार्क के पूर्व निदेशक साकेत बडोला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो कि वर्तमान में कॉबेर्ट पार्क के निदेशक पद पर हैं।

 

डांडामंडल क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों ने यमकेश्वर विधानसभा की यशस्वी माननीय विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, उमरोली जिला पंचायत सदस्य, बचन बिष्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता निर्भय सिंह, अवर अभियन्ता शशि प्रकाश, पार्क की वार्डन, रेंजर फॉरेस्टर मेट्रो उत्तराखण्ड के सर्वेक्षण अधिकारी विकास राणा कार्यदायी संस्था के ठेकेदार अकिंत राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, यमकेश्वर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल रावत, महामंत्री मनोज बडोला, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान जौरासी चण्डी प्रसाद कुकरेती कौड़िया किमसार संघर्ष समिति के संयोजक कांता प्रसाद रणाकोटी, आशीष अमोली ग्राम प्रधान अमोला, गुलाब सिंह पंवार पूर्व प्रधान कसान, श्याम लाल कुकरेती प्रबन्धक इंटर कॉलेज किमसार, श्रीमती किशनी देवी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *