Uttarakhand

जिला पंचायत की पहली बैठक में बजट पारित, विकास कार्यों पर चर्चा

रुद्रपुर। जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की पहली बैठक अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शपथ ग्रहण से वंचित नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अपर मुख्य अधिकारी ने वर्ष 2025-26 के लिए 1,44,11,60,451 रुपये आय तथा 1,35,64,75,134 रुपये व्यय का बजट प्रस्तुत किया।

बैठक में राज्य व 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत लंबित कार्यों की निविदाओं को निरस्त कर धनराशि को सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्यों में लगाने का प्रस्ताव आया। सदस्यों ने अध्यक्ष के विवेकाधिकार से 25 प्रतिशत राशि खर्च करने की मांग भी रखी। इसके अलावा अध्यक्ष हेतु नई गाड़ी, कार्यालय भवन के मरम्मतीकरण व साज-सज्जा का प्रस्ताव भी रखा गया।बैठक में सड़कों, नालियों, शौचालयों, सोलर लाइट, हैंडपंप, वाटर हार्वेस्टिंग टैंक जैसे कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता से जनहित के कार्य कराए जाएंगे और बड़े प्रोजेक्टों के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।

द्वितीय सत्र में जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय कराते हुए शिक्षा, सिंचाई, महिला एवं बाल विकास, कृषि और जल संस्थान विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। नदियों से हो रहे भू-कटाव पर सर्वे कराने और हर घर नल योजना के तहत क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *