Uttarakhand

गत वर्ष बीस फसदी जायदा खोले जायेगे धान खरीद केंद्र

रुद्रपुर । एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में कृषक बंधु बैठक हुई। उन्होंने एक माह में सभी नहरों-नालों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन हेतु तहसीलों को जल्द ड्रोन दिए जाएंगे।किसानों ने नहर सफाई, नानकसागर गाद, धान खरीद केंद्र बढ़ाने और शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। एडीएम ने कहा, 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी और इस बार बीस फीसदी ज्यादा केंद्र खोले जाएंगे।निराश्रित पशुओं के लिए 30 हेक्टेयर जमीन पर गौशालाएं बन रही हैं। बिजली विभाग को झुके तार तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।यूरिया की उपलब्धता पर किसानों ने सवाल उठाए। मुख्य कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया।यूरिया के साथ जबरन अन्य कृषि निवेश देना दंडनीय है। स्टॉम्प भूमि पर सत्यापन के बाद यूरिया मिलेगा। प्रति किसान 5 बैग की सीमा है, अतिरिक्त जरूरत पर मौखिक अनुमति ली जा सकेगी।बैठक में कृषि, विपणन, सिंचाई, दुग्ध, मत्स्य, विद्युत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *