देहरादून

विकासनगर-हरबर्टपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

 

देहरादून, विकासनगर।, (उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर-राजस्थान मार्बल के पास रविवार रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों पर सवार छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को 108 व निजी वाहनों की मदद से लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान वेदांश (20) निवासी लंबरपुर बरोटीवाला और धोनी कश्यप (20) निवासी आसन पुल विकासनगर ने दम तोड़ दिया। वहीं, रमनदीप सिंह (17), विवेक कश्यप (19) और अंकित (22) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्राफिक एरा अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। एक अन्य युवक को हल्की चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण लगातार बारिश से सड़क पर कम विजिबिलिटी होना प्रतीत हो रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के नंबर UK16F-8458 और UK16D-1032 बताए गए

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *