पंडितवाड़ी निवासी जबर सिंह रावत (उम्र 96 वर्ष ) द्वारा आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में रुपए 7 लाख की धनराशि भेंट दी ।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में 96 वर्ष के पंडितवाड़ी, देहरादून निवासी श्री जबर सिंह रावत ने मुलाकात कर उत्तराखण्ड में आपदा के पुनर्निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹7 लाख की सहयोग राशि भेंट की।
इस भावुक और प्रेरणादायक क्षण में मुख्यमंत्री ने रावत का ससम्मान अभिनंदन करते हुए कहा कि जबर सिंह रावत जी का यह कार्य न केवल एक दान है, बल्कि यह एक जीवनभर के अनुभव, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। 96 वर्ष की आयु में भी उनका यह जज़्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
