गौचरचमोली

शेयर मार्केट में लाभ का झांसा देकर 27 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, फरार चल रहा अभियुक्त गुजरात से गिरफ्तार

 

दिनांक 31.07.2024 को वादी विपिन नौटियाल पुत्र खिलानंद नौटियाल निवासी कर्णप्रयाग ने थाना कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा शेयर मार्केट में लाभ देने का प्रलोभन दिया गया। वादी ने विश्वास कर अपने खाते व दोस्तों की मदद से उक्त व्यक्ति के कहेनुसार कुल 27,23,000/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस आधार पर थाना कर्णप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 31/2024, धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त धनराशि चार अलग-अलग बैंक खातों में जमा हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाताधारकों के विरुद्ध दबिश दी।
पूर्व में इस प्रकरण में एक अभियुक्त शशि कुमार को आगरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अतिरिक्त अन्य अभियुक्त—

  1. अर्जुन प्रसाद निवासी आगरा (उ0प्र0)
  2. अदनान असलम शेख निवासी मुंबई (महाराष्ट्र)
    के विरुद्ध भी धारा 35(3) BNSS की कार्रवाई की गई।

शेष एक अभियुक्त **रंगपरिया चिराग कुमार पुत्र प्रवी

K. S. Aswal