देहरादून

देहरादून: एक्सीडेंट वीडियो पर सख्त एक्शन, राजपुर SO निलंबित

देहरादून

एसएसपी देहरादून का सख्त एक्शन

राजपुर रोड पर हुए एक सड़क दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।

वीडियो में प्रथम दृष्टया राजपुर थाना अध्यक्ष का सरकारी कर्मचारी होते हुए अनुचित आचरण एवं दुर्घटना में संलिप्त होना पाया गया। इस पर एसएसपी देहरादून ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष राजपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के आदेश भी दिए गए हैं।

इस प्रकरण में उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल (थाना अध्यक्ष कालसी) को नया थाना अध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी/अन्य संलिप्त व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा समस्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सुरक्षित रखते हुए मामले की गहन जांच करें।

कानून सभी के लिए बराबर है – एसएसपी देहरादून

 

Uma Shankar Kukreti