देहरादून

धामी ने शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि, कहा– आंदोलनकारियों के बलिदान से बना उत्तराखण्ड

देहरादून, गुरुवार।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ है। राज्य सरकार शहीदों एवं आंदोलनकारियों के परिजनों के कल्याण और सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप एक आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti