रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत केदारनाथ को सम्मानित किया।

 

केदारनाथ को राज्य स्तरीय “स्वच्छता पुरस्कार 2025”

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत केदारनाथ को सम्मानित किया।
  • हर वर्ष लाखों तीर्थयात्रियों के बीच स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती।
  • प्रशासन ने Digital Deposit Refund System (DDRS) लागू कर प्लास्टिक प्रदूषण पर काबू पाया।
  • जिलाधिकारी प्रतीक जैन: “स्वच्छता केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है।”
  • नगर पंचायत EO नीरज कुकरेती: “यह उपलब्धि पूरी टीम को समर्पित है, स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”

नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी श्री नीरज कुकरेती ने कहा कि –
“यह पुरस्कार नगर पंचायत की संपूर्ण टीम की मेहनत का परिणाम है। सफाई कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास कर धाम की स्वच्छता को बनाए रखा। यह सम्मान पूरी टीम को समर्पित है। आने वाले समय में हम स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे और धाम को आदर्श स्वच्छ धार्मिक स्थल बनाने का प्रयास जारी रखे हुए है।

केदारनाथ को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ को राज्य स्तरीय “स्वच्छता पुरस्कार-2025” से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सम्मान नगर पंचायत केदारनाथ को प्रदान किया।

अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती ने कहा कि यह उपलब्धि नगर पंचायत की संपूर्ण टीम को समर्पित है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी धाम की स्वच्छता को बनाए रखा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Uma Shankar Kukreti