एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रूद्रपुर। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति को परखा।अपर जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी तथा तैनात सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
