हरिद्वार से बड़ी खबर — सिडकुल के आई.पी.-2 क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने एक सिरप फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।
हरिद्वार से बड़ी खबर — सिडकुल के आई.पी.-2 क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने एक सिरप फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है।
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने केंद्रीय टीम के साथ मिलकर यह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कफ सिरप निर्माण के दौरान जीएमपी मानकों की गंभीर अनदेखी की जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने उत्पादन प्रक्रिया में भारी खामियां पाए जाने पर पूरा स्टॉक तुरंत सील कर दिया। साथ ही, कफ सिरप तैयार करने के लिए रखे गए लिक्विड और बाजार में भेजे जाने वाले तीन बैचों को भी रोक दिया गया है।
टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। फिलहाल कंपनी का पूरा उत्पादन बंद करा दिया गया है, और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी कर दी है।
यह कार्रवाई केंद्र और राज्य की संयुक्त निगरानी योजना के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य बाजार में घटिया और असुरक्षित दवाओं की बिक्री को रोकना है।
