देहरादून

सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन सिंह दसौनी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गरिमा मेहरा दसौनी के ससुर कैप्टन मोहन सिंह दसौनी के निधन पर जताया शोक

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के ससुर के निधन पर कांग्रेस परिवार शोकाकुल

दिनांक: 17 अक्टूबर 2025
शोक संदेश

देहरादून: उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के ससुर सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन सिंह दसौनी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन और दुख की घड़ी में गरिमा मेहरा दसौनी जी के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इसके अतिरिक्त, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट तथा मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी कैप्टन मोहन सिंह दसौनी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Uma Shankar Kukreti