देहरादून

त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को दून पुलिस सक्रिय

 

देहरादून, दिनांक अक्टूबर 2025।
आगामी धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सर्व समाज के लोगों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

इन गोष्ठियों में त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने हेतु आमजन से सहयोग मांगा गया। साथ ही सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, वाहन पार्किंग एवं अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में व्यापार मंडलों और सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखें, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो।

गोष्ठियों में उपस्थित व्यापार मंडल पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित व्यापारीगणों तथा नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


पुलिस द्वारा आमजन को दी गई प्रमुख अपीलें :

  1. दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
  2. ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से क्रियाशील रखें।
  3. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
  4. पेट्रोल, गैस सिलेंडर व ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
  5. त्योहारों में नकदी लेनदेन बढ़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
  6. पटाखों की दुकानें केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं।
  7. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।
  8. पुलिस द्वारा निर्धारित अस्थायी पार्किंग एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था का पालन करें।
  9. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।

— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून


Uma Shankar Kukreti