देहरादून

गांव थानों में आयोजित “स्पर्श हिमालय महोत्सव–2025” के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे

 

देहरादून।
गांव थानों में आयोजित “स्पर्श हिमालय महोत्सव–2025” के समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महोत्सव में संतों, विद्वानों, कलाकारों, पर्यावरण प्रेमियों एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महोत्सव हिमालय और गंगा की पवित्रता, भारतीय संस्कृति एवं लोकधरोहर से जनमानस को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण की भावना को सशक्त करने और प्रकृति के साथ समरसता के संदेश को फैलाने का कार्य यह आयोजन कर रहा है।

 

सीएम धामी ने कहा कि “स्पर्श हिमालय महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संदेश देने का प्रयास है।” उन्होंने आयोजकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण, परंपरा और संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Uma Shankar Kukreti