पौड़ीयमकेश्वरलक्ष्मण झूला

पौड़ी पुलिस गंगा तटों पर दुर्घटनाओं को रोकने की कर रही कारगर पहल

 

  1. “गंगा तटों पर सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस की सतर्क पहल”
  2. “गंगा तटों पर हादसे रोकने को पौड़ी पुलिस की मुहिम”
  3. “गंगा तटों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस सक्रिय”
  4. “सुरक्षित गंगा तट: पौड़ी पुलिस की जनजागरूकता और सतर्कता अभियान”

थाना लक्ष्मणझूला..

पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटो पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने ओर गंगा घाटों पर यात्रियों ओर पर्यटकों की सुरक्षित स्नान ध्यान के साथ आवाजाही सुनिश्चित करवाने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल को निर्देशित किया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला द्वारा जल पुलिस के साथ चौकी रामझूला ओर लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो अलग-अलग विशेष स्क्वायड का गठन किया गया है जिसमें पुलिस टीम अभियान चलाकर लगातार गंगा तटों पर भ्रमणशील रहकर स्नान ध्यान हेतु प्रतिबंधित घाटों पर यात्रियों ओर पर्यटकों को लाउड हेलर के माध्यम से आगाह करते हुए ऐसे तटों पर आवाजाही न करने की अपील कर रही है जहा पर पुलिस यात्रियों को बता रही है की गंगा तट में जल का स्तर अचानक घट बढ़ जाने से दुर्घटनाएं होती है,ओर यात्रियों ओर पर्यटकों को सुरक्षित घाट पर ही स्नान, ध्यान करना चाहिए जिससे डूबने जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके, इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने यात्रियों ओर पर्यटकों से अपील करते हुए कहा है की ऐसे गंगा तट जहां पर पानी का स्तर घटता ओर बढ़ता है वहां पर हमें स्नान ध्यान करने से बचना चाहिए ,वही उन्होंने बताया की पुलिस के द्वारा गंगा तटो के पत्थरों पर सुरक्षा संबंधी स्लोगन भी लिखवाए जा रहे है। लक्ष्मणझूला थाने के इस प्रयास को स्थानीय संतो ओर वाशिंदों के द्वारा भी सराहा जा रहा है पुलिस टीम में हेड का0 सुवर्धन,महिपाल का0 जल पुलिस रितेश यादव ,भावानंद,रविन्द्र भोज कुलदीप ओर होमगार्ड सुमित गुसाईं शामिल है।

Uma Shankar Kukreti