देहरादूनयमकेश्वर

ग्रामवासियों की समस्याएँ सुन समाधान का दिया भरोसा – जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र, 22 अक्टूबर 2025।
ग्राम सभा आवाई में ग्राम देवता भूमिया समिति की बैठक का आयोजन ग्रामवासियों के आग्रह पर किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य (अमरोली) श्री बचन सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान श्री बिष्ट ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेते हुए समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए। उन्होंने विशेष रूप से मंदिर के जीर्णोद्धार तथा सौर ऊर्जा से संचालित लाइटें लगाने की घोषणा की, जिससे ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न हुए।

ग्रामवासियों ने पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, तथा जंगली जानवरों से फसल और ग्रामीणों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव रखे। इस पर श्री बिष्ट ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

बैठक के अंत में ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सदस्य श्री बचन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध किया कि वे भविष्य में ग्राम सभा के विशेष आयोजनों में भी सादर आमंत्रित रहें।

— लोकतंत्र की ओर समर्पित

Uma Shankar Kukreti