देहरादून

नई शिक्षा नीति, रसायन विज्ञान तथा मिलेट्स पर लिखी पुस्तकों का उच्च शिक्षा निदेशक को भेंट

देहरादून
दून विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला एवं प्रो. बिपिन चन्द्र जोशी, प्रो. सुरेश चन्द्र अंडोला, तथा डॉ. विजय कांत पुरोहित द्वारा नई शिक्षा नीति, रसायन विज्ञान एवं मिलेट्स विषय पर लिखी गई पुस्तकों का संकलन आज उच्च शिक्षा निदेशक को भेंट किया गया।

इस अवसर पर निदेशक महोदय ने लेखकों के शैक्षणिक कार्यों एवं शोध योगदानों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पुस्तकों का अध्ययन प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने लेखक मंडल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला द्वारा नई शिक्षा नीति और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में किए गए योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। डॉ. अंडोला ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, प्रो. दुर्गेश पंत (डायरेक्टर, जर्नल यूकोस्ट), पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों, सहकर्मियों, प्रो. एम.एस.एम. रावत तथा निवर्तमान सलाहकार प्रो. के.डी. पुरोहित से मिली प्रेरणा को दिया।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव, सहयोगियों, स्नेहीजनों, दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग, छात्र-छात्राओं तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। डॉ. अंडोला ने क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा युगबाणी के मुख्य संवाददाता श्री जगमोहन रौतेला, कुनाल पब्लिकेशन के प्रकाशक श्री प्रेम सिंह बिष्ट, हेम पंत, दयाल पाण्डेय एवं मेरा पहाड़ मेरी पहचान टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

निदेशक महोदय ने यह भी बताया कि युगबाणी के नवंबर अंक में प्रकाशित इन पुस्तकों पर सराहनीय आलेख पढ़कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने युगबाणी परिवार को भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की

Uma Shankar Kukreti