जिला प्रशासन का ड्रग्स के विरुद्ध महाअभियान का आगाज़
UPES संस्थान में विद्यार्थियों की बड़े स्तर पर ड्रग टेस्टिंग
ड्रग पॉजिटिव पाए जाने पर डीन/कॉलेज स्वामी पर भी होगी कानूनी कार्रवाई

देहरादून, 30 नवंबर 2025 (सू.वि)।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जिला भर के सभी शिक्षण संस्थानों में रोस्टरवार व्यापक ड्रग टेस्टिंग अभियान लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य बिंदु
1. शिक्षण संस्थानों में कड़ी कार्रवाई
- किसी भी स्कूल/कॉलेज में बच्चा ड्रग पॉजिटिव पाया जाता है, तो
संबंधित डीन और संस्थान स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर ड्रग टेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा।
2. UPES में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग से शुरुआत
- आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा UPES कॉलेज देहरादून में
छात्रों की व्यापक टेस्टिंग कर महाअभियान का आगाज़ किया गया। - उद्देश्य: विद्यार्थियों और किशोरों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना।
3. एंटी-ड्रग्स कमेटी अब होगी छात्रों के साथ
- सभी शिक्षण संस्थानों में
एक छात्र और एक छात्रा को शामिल करते हुए
एंटी-ड्रग्स कमेटी को सक्रिय किया जाएगा।
4. ट्रैफिक चेकिंग में नई सख्ती
- अब रात्रि में भी ड्रग टेस्टिंग की जाएगी।
- संभावित नशा-प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां CCTV अनिवार्य।
5. हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार
विद्यालय, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे पोस्टर:
- मानस हेल्पलाइन: 1933
- डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन: 9625777399
- शिकायत मिलते ही तुरंत एक्शन।
6. बच्चों के लिए राज्य का पहला विशेष नशामुक्ति केंद्र
- देहरादून जिले में नाबालिग बच्चों के लिए समर्पित पहला रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
- उद्देश्य: कम उम्र में नशे की गिरफ्त में आए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना।
- समाज कल्याण विभाग को तत्काल गाइडलाइन व प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश।
7. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
- रायवाला स्थित ओल्ड एज होम में 30-बेडेड नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन।
- AIIMS के साथ MOU:
- एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए आरक्षित।
8. मेडिकल स्टोर और दवा फैक्ट्री पर सख्त निगरानी
- सभी मेडिकल स्टोर्स को 10 दिनों में अनिवार्य रूप से CCTV लगाने होंगे।
- निर्धारित समय में CCTV न लगाने पर
ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। - जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स व फार्मा इकाइयों पर
निरंतर निरीक्षण व सघन जांच अभियान जारी रहेगा।
9. मुख्यमंत्री के नशामुक्त राज्य के विज़न की ओर तेज कदम
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा—
“नशे के खिलाफ यह महाअभियान युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए जिला प्रशासन का संकल्प है।”
