पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का लोकसभा में प्रश्न—देश के पर्वतीय पर्यटन सर्किटों पर अब तक 1726.74 करोड़ आवंटित, 1200.46 करोड़ जारी: केंद्र सरकार
लोकसभा के शीतकालीन सत्र में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री तथा नैनीताल–उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने पर्यटन मंत्रालय से पर्वतीय पर्यटन सर्किटों के लिए जारी योजनाओं तथा अब तक आवंटित धनराशि पर अतारांकिक प्रश्न पूछा।
प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सदन को अवगत कराया कि पर्वतीय राज्यों में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन (SD), स्वदेश दर्शन 2.0 (SD 2.0) तथा PRASHAD जैसी योजनाओं के तहत कुल 76 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
मंत्री ने बताया कि पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए इन योजनाओं के अतिरिक्त केंद्र सरकार ने वर्ष 2024–25 में “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता—वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास” नामक योजना के अंतर्गत
23 राज्यों में 3295.76 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।
इसका उद्देश्य देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से विकसित करना तथा उनका वैश्विक ब्रांडिंग एवं विपणन सुनिश्चित करना है।
उत्तराखंड की प्रमुख स्वीकृत परियोजनाएँ व जारी धनराशि
1) केदारनाथ (2015–16)
- एकीकृत विकास हेतु स्वीकृत: 34.77 करोड़
- जारी: 34.77 करोड़
2) बद्रीनाथ धाम (2018–19)
- तीर्थयात्री सुविधाओं हेतु स्वीकृत: 56.15 करोड़
- जारी: 38.38 करोड़
3) गंगोत्री–यमुनोत्री (2021–22)
- तीर्थ यात्रा अवसंरचना हेतु स्वीकृत: 54.36 करोड़
- जारी: 10.5 करोड़
4) ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन (2024–25)
- स्वीकृत: 100 करोड़
- जारी: 66 करोड़
5) चंपावत टी-गार्डन एक्सपीरियंस (2023–24)
- स्वीकृत: 19.89 करोड़
- जारी: 1.99 करोड़
6) पिथौरागढ़ – गूंजी ग्रामीण पर्यटन क्लस्टर (2023–24)
- स्वीकृत: 17.86 करोड़
- जारी: 1.79 करोड़
7) माणा – Vibrant Village Program (2024–25)
- स्वीकृत: 4.99 करोड़
- जारी: 0.50 करोड़
8) कैंची धाम परिसर विकास
- स्वीकृत: 17.5 करोड़
- जारी: 1.76 करोड़
9) जांदूंग उत्सव मैदान – Vibrant Village Program
- स्वीकृत: 4.99 करोड़
- जारी: 0.50 करोड़
10) कुमाऊँ विरासत परिपथ (कटारमल–जागेश्वर–बैजनाथ–देवीधूरा), 2016–17
- स्वीकृत: 76.32 करोड़
- जारी: 68.91 करोड़
11) टिहरी झील पर्यटन एवं एडवेंचर गतिविधियाँ (2015–16)
- स्वीकृत: 59.70 करोड़
- जारी: 59.70 करोड़ (पूर्ण)
हिमालयी राज्यों में कुल आवंटन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री के अनुसार, अब तक देश के सभी हिमालयी राज्यों में पर्यटन सर्किटों के विकास के लिए कुल 1726.74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं,
जिनमें से 1200.46 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
