तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
खटीमा। तुषार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने देर रात सितारगंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक तुषार हत्याकांड का मुख्य आरोपी हासिम पुत्र अबरार झनकट ईट भट्टे में छिपा हुआ था। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी है, जिन्हें जल्दी पकड़ लिया जाएगा। इधर प्रशासन और पुलिस शहर पर नजर बनाएं हुए है। प्रशासन ने खटीमावासियों से शांति व्यस्था बनाएं रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है। फिलहाल, खटीमा के हालात सामान्य बताएं जा रहे हैं।
