Uttarakhand

ब्रेकिंग न्यूज़: मां चंडी देवी मंदिर प्रकरण: भवानी नंदन गिरी महंत नहीं, मीडिया भ्रमित न हो – महंत रोहित गिरी महाराज

मां चंडी देवी मंदिर विवाद में महंत रोहित गिरी महाराज का बड़ा बयान
भवानी नंदन गिरी न तो महंत हैं और न ही चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी।

महंत रोहित गिरी महाराज ने मीडिया से अपील की कि भवानी नंदन गिरी को महंत बताकर प्रचारित न किया जाए
आरोप लगाया कि गीतांजलि व भवानी नंदन गिरी फर्जी तरीके से खुद को महंत बताकर प्रचार कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भी भ्रामक फेसबुक पेज बनाए गए हैं।

महंत ने कहा
परंपरा व ट्रस्ट नियमों के तहत जीवित महंत रहते किसी अन्य की नियुक्ति संभव नहीं।

फर्जी महंत घोषित करने के मामले में कानूनी कार्रवाई और लीगल नोटिस की तैयारी

साथ ही चल-अचल संपत्ति से गीतांजलि व भवानी नंदन को बेदखल करने की कार्रवाई शुरू

👉 मामले पर धार्मिक, कानूनी और प्रशासनिक हलचल तेज

*भवानी नंदन गिरी फर्जी महंत, नियमों के विरुद्ध हुई महंताई- महंत रोहित गिरी

मां चंडी देवी मंदिर प्रकरण: भवानी नंदन गिरी महंत नहीं, मीडिया भ्रमित न हो – महंत रोहित गिरी महाराज

हरिद्वार।
मां चंडी देवी मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर वर्तमान महंत रोहित गिरी महाराज ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपील की है कि भवानी नंदन गिरी को महंत या चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट का मुख्य ट्रस्टी बताकर प्रचारित न किया जाए, क्योंकि वे न तो महंत हैं और न ही ट्रस्ट से किसी भी प्रकार से अधिकृत हैं।

महंत रोहित गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि गीतांजलि और भवानी नंदन गिरी द्वारा जानबूझकर मीडिया को भ्रमित कर स्वयं को चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट का महंत बताया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी “महंत भवानी नंदन गिरी” के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर प्रचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के नियमों के अनुसार जब तक वर्तमान महंत जीवित हैं, तब तक किसी अन्य महंत की नियुक्ति संभव नहीं है
परंपरा के अनुसार मां चंडी देवी मंदिर में महंत की नियुक्ति वर्तमान महंत के देहांत के बाद तेरहवीं संस्कार के अवसर पर, संपूर्ण दशनाम गोस्वामी समाज एवं संत समाज की उपस्थिति में ही की जाती है।

महंत रोहित गिरी महाराज ने आरोप लगाया कि भवानी नंदन गिरी ने नियमों और परंपराओं के विरुद्ध जाकर स्वयं को फर्जी तरीके से महंत घोषित किया है। इस गंभीर मामले में उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कोर्ट के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा जा रहा है

इसके साथ ही महंत रोहित गिरी महाराज ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति से गीतांजलि एवं भवानी नंदन गिरी को विधिक प्रक्रिया के तहत बेदखल करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है

महंत ने मीडिया से अपील की कि तथ्यों की पुष्टि के बिना किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या गलत पदनाम का प्रयोग न किया जाए, जिससे धार्मिक परंपराओं और समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

 

Uma Shankar Kukreti