Uttarakhand

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई

चमोली : 20 दिसम्बर 2025  को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई

जिसमें विभिन्न बिन्दुओं छात्र-छात्राओं की नामांकन की स्थिति, शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद उपलब्धियों परिणाम विश्लेषण, पाठ्यसहगामी गतिविधियों,

स्थायी तथा संविदा कर्मचारियों की स्थिति आदि पर गहन चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी को जानकारी देते हुये ,

विद्यालय की प्राचार्या पुष्पलता आर्या ने बताया कि इस वर्ष 04 जुलाई को विद्यालय को पीएम श्री घोषित किया गया

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान तक विभिन्न खेलों में 10 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है

एवं श्रेया किमौठी एवं जय पुरोहित ने ताइक्वाडों में मेडल भी जीते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा सुलेख प्रतियोगिता, स्वच्छता पखवाड़ा

एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधयों का आयोजन समय-2 पर किया जाता है ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में विद्यालय की प्राचार्या को निर्देशित किया कि जिन विद्यार्थियों ने विद्यालय में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत एडमिशन लिया था

एवं वर्तमान में उन्होंने विद्यालय छोड़ दिया हो उनकी विगत पॉच वर्षों की सूची तैयार करनें के साथ ही विद्यालय छोड़नें के कारण जाननें का निर्देश दिया।

इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रैती, सहायक कोषाधिकारी विनोद कुमार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे ,

K. S. Aswal