देहरादून

नगर निगम टेंडर प्रक्रिया को लेकर पार्षद और नगर आयुक्त के बीच हुई कहासुनी, कांग्रेस नेता प्रवीण त्यागी ने कराई सुलह!

 देहरादून

नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण त्यागी के मध्यस्थता के बीच समाप्त हो गई। हड़ताल की वजह से नगर निगम कार्यालय में ताला लटक रहा था, वहीं जब सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवीण त्यागी और पूर्व उपाध्यक्ष संजय शर्मा और कर्मचारी संघ के बीच एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई तब जाकर कहीं बात बनी। आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद रोबिन त्यागी और नगर आयुक्त नमामि बंसल के बीच कहासुनी हो गई थी जिसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण नगर निगम का काम पिछले कई दिनों से ठप चल रहा था और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

वहीं इन को देखते हुए सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवीण त्यागी और पूर्व उपाध्यक्ष संजय शर्मा नगर निगम पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए आंदोलन समाप्त करने की बात कही जहां प्रवीण त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए टेंडर के अंदर पारदर्शिता न बरतने के कारण रोबिन त्यागी और नगर आयुक्त के बीच कहासुनी हो गई थी जिसमें नगर आयुक्त और पार्षदों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई उसके बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए वही जब नगर निगम के तीनों संगठन से हमने बातचीत की और समाधान निकाला तब जा कर कहीं कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त किया। अब सोमवार से सभी कर्मचारीगण अपने-अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।

Uma Shankar Kukreti