सम्मान वंचित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच यमकेश्वर की आम बैठक सम्पन्न
यमकेश्वर |संपादक उमाशंकर कुकरेती |
आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को सम्मान वंचित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, यमकेश्वर की एक आम बैठक श्री अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्री महेन्द्र सिंह रावत उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया—
जिला चयन समिति सदस्य के चयन का प्रस्ताव
विकास खंड यमकेश्वर से जिला राज्य आंदोलनकारी चयन समिति के सदस्य रहे स्व. नागेन्द्र दत्त रतूड़ी के निधन के पश्चात उक्त पद रिक्त हो गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री महिमानंद भट्ट कोटी, पुत्र स्व. महानंद, निवासी बैरागढ़ (मोहन चट्टी), विकास खंड यमकेश्वर को जिला चयन समिति यमकेश्वर के सदस्य के रूप में चयनित किए जाने हेतु जिलाधिकारी पौड़ी से अनुरोध किया जाएगा, ताकि सम्मान से वंचित राज्य आंदोलनकारियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जा सके।
श्री महिमानंद भट्ट कोटी का राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिचय पत्र संख्या 739 (जनपद पौड़ी गढ़वाल) है।
2021 की चिन्हीकरण सूची पर शीघ्र निर्णय की मांग
बैठक में यह भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष 2021 में जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा चिन्हित 11 राज्य आंदोलनकारियों के नाम सूची में अंकित हैं, जिन्हें शीघ्र चयनित कर राजकीय सम्मान प्रदान किया जाए। इस संबंध में मंच के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी से अपील की जाएगी।
जनवरी 2026 में डीएम से मुलाकात का निर्णय
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनवरी 2026 में जिलाधिकारी पौड़ी से मुलाकात हेतु समय लिया जाएगा।
श्री महेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी के नेतृत्व में मंच के संगठन का शिष्टमंडल जिलाधिकारी पौड़ी से भेंट करेगा।
इस दौरान 2021 की चिन्हीकरण सूची के आधार पर आंदोलनकारियों का तत्काल चिन्हीकरण एवं सम्मान किए जाने की मांग रखी जाएगी। साथ ही संघर्ष समितियों से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों एवं आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया जाएगा।
जिलाधिकारी से मिलने वाले शिष्टमंडल की सूची
सम्मान वंचित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, यमकेश्वर (गंगाभोगपुर) की ओर से शिष्टमंडल में—
श्री अर्जुन सिंह नेगी
श्री रतन अमोली
श्री चन्द्रमोहन नेगी
श्री रघुवीर सिंह सजवान
श्री बीरपाल सिंह पयाल
श्री दलीप सिंह बिष्ट
श्री सुग्रीव प्रसाद द्विवेदी
शामिल रहेंगे।
