देहरादून

जानलेवा हमले का आरोपी दून पुलिस की गिरफ्त में माइनिंग टीम पर हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, एक अब भी फरार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन की निगरानी कर रही माइनिंग टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
कोतवाली डोईवाला में दिनांक 03 जनवरी 2026 को श्री गोडूरुलुरू सुमन (फ्लाइंग इंचार्ज, कैलाश रिवर वेड मिनरल्स) द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि वह अपनी टीम के साथ सुसवा नदी, बाजावाला क्षेत्र में अवैध खनन की निगरानी और चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान सोहन सिंह उर्फ मोनू एवं हरजीत सिंह उर्फ नानू ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि वादी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0–06/2026 के अंतर्गत धारा 109, 115(2), 351(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस आरोपियों तक
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का सघन अवलोकन, सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 04 जनवरी 2026 को लच्छीवाला के समीप डोईवाला रोड से अभियुक्त हरजीत सिंह उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया।
फरार अभियुक्त सोहन सिंह उर्फ मोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: हरजीत सिंह उर्फ नानू
पिता का नाम: श्री अवतार सिंह
निवास: ग्राम खैरी प्रथम, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
उम्र: 42 वर्ष
👉 दून पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Uma Shankar Kukreti