कोटद्वार

*पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी बोले: आखिर सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है सरकार*?

*कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला एवं महानगर कार्यालय जन सेवा केंद्र में महत्वपूर्ण बैठक*:।

*संगठन की मजबूती और जनता तक पहुँच पर जोर* *बैठक में उठा बहन अंकिता भंडारी का मुद्दा*।

कोटद्वार, 7 जनवरी 2026: आज कोटद्वार के जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय, जन सेवा केंद्र में समस्त 40 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी शामिल हुए।
बैठक में माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने अपने वक्तव्य में संगठन की मजबूती, जनता तक पहुँच और उनके समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन केवल अपने ढांचे को मजबूत बनाने तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझना और समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिक कर्तव्य है।
नेगी जी ने कहा: हमारा उद्देश्य जनता के बीच विश्वास कायम करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों तक हमारी नीतियों और जनहित के कार्यों को पहुँचाए।”
बैठक के दौरान विशेष रूप से बहन अंकिता भंडारी मामले पर चर्चा हुई। नेगी जी ने इस मामले में सरकार की निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़िता को अभी तक उचित न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार VIP का नाम उजागर करने से क्यों बच रही है और CBI जांच से क्यों भाग रही है। नेगी जी ने स्पष्ट किया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाना संगठन और कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नेगी जी के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी तय किया कि संगठन के हर कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में जाकर लोगों तक पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से पहुँचाए।
प्रेस

Uma Shankar Kukreti