16 फरवरी को ऐतिहासिक होगा कांग्रेस का राजभवन घेराव: प्रीतम सिंह
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की तैयारी बैठक सम्पन्न

देहरादून, 1 फरवरी 2026।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राजभवन घेराव को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गढ़वाल मंडल के जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षों सहित प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न अनुशांगिक संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजभवन घेराव होगा ऐतिहासिक – प्रीतम सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी का राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर भाजपा सरकार की विफलताओं, महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ा है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निडर होकर देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसी प्रकार कार्यकर्ताओं को भी निर्भीक होकर जनता के पक्ष में संघर्ष करना होगा।
भाजपा सरकार जनता से त्रस्त, युवाओं पर अत्याचार – डॉ. हरक सिंह रावत
प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए साम्प्रदायिकता का सहारा लेकर देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भाजपा सरकार एक भी ठोस विकास कार्य नहीं कर पाई। बेरोजगार युवाओं के अधिकार छीनने के लिए पेपर लीक जैसे घोटाले किए गए और जब युवाओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ी तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इन नेताओं ने रखे अपने विचार
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सेवादल प्रमुख हेमा पुहोलित, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह सहित मोहित उनियाल, उत्तम सिंह असवाल, विनोद नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, कुलदीप कंडारी, सुरेश डिमरी, दिनेश चौहान, विकास नेगी, प्रदीप सिंह रावत, प्रदीप जोशी, मदन लाल, कर्नल राम रतन सिंह नेगी, सतेंद्र चौधरी, विशाल मौर्य, गौरव चौधरी, अनिल बस्नेत, दिनेश कौशल, सुशील राठी, प्रशांत भैंसोडा, आचार्य नरेशानंद, मुरली मनोहर सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।