Uttarakhand

महापौर दीपक बाली के प्रयासों से रंग: महाराणा प्रताप और ननकाना साहिब चौक के सौंदर्यीकरण के लिए निविदाएं जारी

काशीपुर। चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में महापौर दीपक बाली के प्रयास रंग ला रहे हैं। काशीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए दिए गए 12 गारंटियों पर तेजी से काम चल रहा है, जिससे शहरवासी उत्साहित हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर प्राप्त सहमति के बाद महापौर ने चौराहों के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। अब जिला विकास प्राधिकरण ने मुख्य चौराहों- महाराणा प्रताप चौक और स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौक- के सौंदर्यीकरण के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च से काम शुरू होने की उम्मीद है।महापौर दीपक बाली ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 4 करोड़ 96 लाख 44 हजार रुपये की निविदा जारी हुई है, जबकि दूसरे चरण में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से लाइटिंग और अन्य कार्य होंगे। वहीं, ननकाना साहिब चौक का सौंदर्यीकरण 3 करोड़ 86 लाख 14 हजार रुपये से होगा।श्री बाली ने कहा कि शेष छह चौराहों का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से सभी गारंटियां पूरी होंगी। “एक भी सड़क अधर में नहीं रहेगी। जनता का सहयोग चाहिए, शहर को चमन बनाना हमारी जिम्मेदारी है,” उन्होंने कहा।

Shubham Mishra