रुद्रपुर में दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने की समीक्षा*
रुद्रपुर । सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक की मॉनिट्रिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं की जाती है, इसलिए केन्द्र सरकार की योजना कार्याे को गम्भीरता से लेते हुए कार्याे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।

सांसद भट्ट ने कहा कि सभी अधिकारी योजना कार्यो की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दें और योजना कार्यो का शुभार्भ और लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी शक्तिगढ़ के बैठक में अनुपस्थित होने पर मुख्य विकास अधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने काशीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिलाधिकारी को कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सांसद भट्ट ने कहा कि गर्मी का सीजन प्रारंभ हो गया है, इसलिए पेयजल व विद्युत महकमा जनता को शुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो योजना कार्यों में खोदी सड़के व पेयजल लाइन लीकेज को प्राथमिकता से ठीक कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जामंत्री मुकेश कुमार, मंजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रभा, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, दिशा के सदस्य सतीश चुघ, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रेखा यादव, गुंजन सुखीजा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, प्रकाश आर्या, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एसीएमओ डॉ0 हरेन्द्र मलिक, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डॉ0 प्रवीण वर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, सिंचाई पीके दीक्षित, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
