Crimeदेहरादून

डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कच्ची शराब बनाते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 50 लीटर शराब बरामद

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम को 08 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम नागल ज्वालापुर में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से संजय उर्फ बिट्टू को अवैध रूप से कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लाहन (जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया), तैयार कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्टी और अन्य उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्टी, पाइप, कनस्तर व अन्य सामग्री भी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय उर्फ बिट्टू पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम नागल ज्वालापुर, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष।

बरामदगी

50 लीटर अवैध कच्ची शराब (तैयार)

कच्ची शराब बनाने की भट्टी, पाइप, कनस्तर व अन्य उपकरण

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक भावना सिंह

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार

कांस्टेबल सोविन्द्र कुमार

 

Uma Shankar Kukreti