पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2.930 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
पौड़ी। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार सख्ती बरतते हुए पौड़ी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार व CIU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
📍 BEL रोड, कोटद्वार के पास पुलिस टीम ने
दलजीत सिंह बिष्ट और विजय सिंह को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
💰 करीब 6 लाख की चरस बरामद
बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कोटद्वार में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
🕵️ पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि—
वे आर्थिक तंगी और नशे की लत के कारण इस धंधे में जुड़े
चरस बागेश्वर से लाकर क्षेत्र में बेचते थे
मुख्य रूप से छात्रों और वाहन चालकों को सप्लाई करते थे
⚠️ मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह बिष्ट का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है—
वर्ष 2020 में 1.100 किलो चरस के साथ गिरफ्तार
वर्ष 2023 में 10 साल की सजा (वर्तमान में जमानत पर)
वर्ष 2025 में 676 ग्राम चरस के साथ फिर जेल
दलजीत सिंह बिष्ट (48 वर्ष)
निवासी: मानपुर चौक, कोटद्वार
👉 बरामद चरस: 1 किलो 800 ग्राम
विजय सिंह (52 वर्ष)
निवासी: गली नंबर-4, मानपुर, कोटद्वार
👉 बरामद चरस: 1 किलो 130 ग्राम
📌 पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0-66/2026
धारा: 08/20 NDPS Act
👮♂️ पुलिस टीम
प्रभारी CIU: रंजीत तोमर
उपनिरीक्षक: सुशील (CIU)
उपनिरीक्षक: विनोद चपराना
मुख्य आरक्षी: शशिकांत त्यागी
आरक्षी: आशीष बिष्ट
आरक्षी: हरीश (CIU)
