Crimeदेहरादून

देहरादून पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल: स्मैक व अवैध शराब तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विकासनगर: 3 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने देर रात ढालीपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान रिजवान उर्फ पटवारी (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और कुल्हाल क्षेत्र से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर अन्य लोगों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।
रायवाला: 3 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा
वहीं कोतवाली रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए समीर सिंह चौहान (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 135 टेट्रा पैक (कुल 3 पेटी) देशी शराब बरामद हुई।
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का अभियान जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशा मुक्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Uma Shankar Kukreti