कलेक्ट्रेट परिसर में महापौर ने रखी मंदिर निर्माण की आधारशिला
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 40 के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थानीय नागरिकों की आस्था का सम्मान करते हुए महापौर विकास शर्मा ने मंदिर निर्माण का शुभारंभ किया। पार्षद बीनू और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास कराया गया। क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और मंदिर विस्तार की पहल के लिए आभार जताया।
शिलान्यास के दौरान महापौर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास योजनाओं पर सुझाव लिए। उन्होंने नगर निगम की सौंदर्यीकरण व बुनियादी ढांचे मजबूती वाली योजनाओं की जानकारी दी। महापौर ने कहा, “शहर का संतुलित विकास आधुनिक सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने से ही संभव है। लोगों की आस्था को देखते हुए मंदिर का विस्तार प्राथमिकता है। भविष्य में भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।”धार्मिक स्थलों के विकास को अपनी कार्ययोजना का हिस्सा बताते हुए महापौर ने संस्कृति संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद बीनू, पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद चंद्रसेन चंदा, पार्षद पवन राणा, कृष्ण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
