देहरादून

देहरादून में विवादित बिल्डर पर सख्त कार्रवाई, डीएम कोर्ट ने गुंडा एक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी

नाबालिगों पर पिस्टल लहराने के मामले में पहले ही निलंबित हो चुका है शस्त्र लाइसेंस

7 दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर होगी जिला बदर की कार्रवाई

मारपीट, धमकी, उत्पीड़न सहित कई गंभीर धाराओं में 5 मुकदमे दर्ज

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में एक विवादित बिल्डर की कथित गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उसे गुंडा एक्ट में नोटिस जारी किया है। आरोपी बिल्डर पुनीत अग्रवाल को 7 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूर्व में भी नाबालिग बच्चों पर पिस्टल लहराने की घटना को गंभीरता से लेते हुए बिल्डर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया था।
⚖️ मामले की मुख्य बातें
बिल्डर पर बीएनएस की कई धाराओं में 5 मुकदमे दर्ज
आरोप: मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, पिस्टल तानना, वाहन से टक्कर मारने का प्रयास
आरडब्ल्यूए सदस्यों और स्थानीय लोगों को झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप
विधवा महिला की भूमि पर कथित फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे का मामला
🚨 प्रशासन का सख्त रुख
डीएम ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लगातार विवादों को देखते हुए प्रशासन अब बिल्डर के खिलाफ जिला बदर की तैयारी में है।
📍 घटना का विवरण
एटीएस कॉलोनी में नगर निगम/एमडीडीए की जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें DRDO के वैज्ञानिक अनिरुद्ध शर्मा के साथ मारपीट का आरोप भी सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uma Shankar Kukreti