दिल्लीदेहरादून

पद्मभूषण से सम्मानित हुए भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रपति भवन में मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रथम नागरिक अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर को कोश्यारी ने अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, मातृशक्ति, संघर्षशील जनता और उन सभी लोगों के विश्वास का सम्मान है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।
भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण, संवेदनशीलता और जनसेवा के भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने अंत में सभी प्रदेशवासियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा — “जय हिंद, जय उत्तराखंड।”

Uma Shankar Kukreti