*नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर मंथन: 8 दिवसीय NEP ओरिएंटेशन में जुटे विशेषज्ञ, प्रो वी एन खाली रहे मुख्य अतिथि*
आज दिनांक 27/05/2026 को UGC-MMTTC अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,अलीगढ़ व इतिहास विभाग,महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर,पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 8Days NEP Orientation Sensitization संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रोफेसर एम एम सूफियान बेग ZHECT,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,अलीगढ़ ने आउटकम बेस्ड एजुकेशन पर अपना व्याख्यान दिया तथा द्वितीय सत्र में प्रो एस के सिंह भूतपूर्व कुलपति HNB विश्वविद्यालय श्रीनगर ने इंटरकनेक्ट आफ टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो वी एन खाली,निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि प्रो फायजा अब्बासी,डायरेक्टर, एमएमटीसी,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,अलीगढ़ व आमंत्रित अतिथि प्रो आनंद सिंह उनियाल संयुक्त निदेशक,उच्च शिक्षा उत्तराखंड रहे। इस 8 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया और नई शिक्षा नीति के संदर्भ में विभिन्न आयामों को समझा और उनके कार्यान्वयन पर मार्गदर्शन प्राप्त किया l कार्यक्रम का संचालन Online Programe के कोऑर्डिनेटर डॉ उमेश त्यागी Assistant प्रोफेसर इतिहास विभाग ने किया और कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो योगेश कुमार शर्मा जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ गिरीराज सिंह, डॉ विनय पाण्डेय, डॉ राम सिंह सामन्त, डॉ सुनील देवराडी, डॉ नीरज नौटियाल, डॉ केशव प्रसाद डबराल, डॉ हिमानी बडोनी, डॉ सुरेश चौबे, डॉ मनवीर सिंह कण्डारी, डॉ चेतन भट्ट आदि उपस्थित रहेl
