ऋषिकेश

ऋषिकेश न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह न्यायालय परिसर ऋषिकेश में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए।


योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक आरती मित्तल द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज कुंवर अमनिंद्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद सिंह बर्मन, अपर सिविल जज (जू. डि.) तान्या मिद्धा सहित अनेक न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की।
इसके अलावा बार एसोसिएशन ऋषिकेश के महासचिव राज कौशिक, उपाध्यक्ष सुरेश नेगी, संयुक्त सचिव कृष्ण पांडेय, पुस्तकालय अध्यक्ष लक्षित खरोला, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व महासचिव सुनील नवानी, सूरजमणि भट्ट, वैभव शर्मा, विपिन कुमार, अंकित मानिक, अनिता रामपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ ने योगाभ्यास किया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। सभी को नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर होना चाहिए।

 

Uma Shankar Kukreti