Healthऋषिकेशदेहरादून

आज से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के लिए निशुल्क बस सेवा। मरीजो को मुफ्त ओपीडी उपचार

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के लिए निशुल्क बस सेवा। मरीजो को मुफ्त ओपीडी उपचार

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू:ऋषिकेश वीरभद्र मंदिर से चलेगी, मरीजों को मुफ्त OPD उपचार

ऋषिकेश

ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा का शुभारंभ स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया। यह बस प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को सुबह 8:30 बजे वीरभद्र मंदिर से क्षेत्र की जनता को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल ले जाएगी, जहाँ मरीजों को ओपीडी में पूरा निःशुल्क उपचार मिलेगा।

वीरभद्र महादेव मंदिर के प्रबंधक रघुवीर गिरी ने इस पहल को जनसेवा का गौरवपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर से बस के संचालन से क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं और बहनों को सीधा लाभ मिलेगा। गिरी ने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के इस प्रयास को ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का सच्चा उदाहरण बताते हुए मंदिर समिति की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण उनकी पार्टी का मूल मंत्र है। उन्होंने ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की इस पहल को प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को मजबूत करने वाला बताया। कालिया ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क ओपीडी सुविधा मिलने को सराहनीय कदम बताते हुए युवाओं से इस जनहितकारी सेवा को घर-घर तक पहुँचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Uma Shankar Kukreti