देहरादून

*बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर सांसद डा. नरेश बंसल ने गहरा दुख जताया।*

देहरादून: पूर्व राष्ट्रीय सहकोषाध्क्ष व राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जोशीमठ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है। जिसमें हेलीकॉप्टर के पायलट समेत 6 लोगों के मृत होने की दुखद सूचना आई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा,” ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने दे। साथ ही सभी शोकाकुल परिजनों को भी इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”