ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण बस हादसा, गूलर के पास पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस
🚨 ऋषिकेश-बदरीनाथ
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर बाजार के समीप आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे में लगभग 20 यात्रियों को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर SDRF की अतिरिक्त टीमें भी रवाना की गई हैं।
मौके पर पुलिस बल तैनात है। SDRF और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
🙏 रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे में हताहतों की संख्या और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
#Uttarakhand #Rishikesh #BadrinathHighway #Gular #BusAccident #SDRF #RescueOperation #BreakingNews

