राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को दी पुष्पांजलि
कोटद्वार, 18 नवंबर 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं विचार-काव्य अभिव्यक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने आदिवासी समाज के जीवन, संस्कृति, परंपराओं, संघर्षों और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी जीवन पर केंद्रित संक्षिप्त विचार एवं काव्य अभिव्यक्ति गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जनजातीय समाज की संस्कृति और जीवन मूल्यों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर 5 नवंबर को आयोजित क्विज प्रतियोगिता तथा 18 नवंबर को आयोजित काव्य अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आदिवासी साहित्य, आलोचना एवं लेखन से संबंधित पुस्तकें वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, साहित्य और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन से परिचित कराना रहा।

