यमकेश्वर मंडल की न्याय पंचायत बंचूरी में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर द्वारा पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा रिखेड़ा से बंचूरी तक संपन्न हुई
यमकेश्वर :- आज यमकेश्वर मंडल की न्याय पंचायत बंचूरी में श्री राम जन्म भूमि मन्दिर द्वारा पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा रिखेड़ा से बंचूरी तक संपन्न हुई।अक्षत कलश का भव्य स्वागत स्थानीय क्षेत्र वासियों एवं मातृ शक्ति द्वारा किया गया।यात्रा में भाजपा यमकेश्वर मण्डल के मंडल अध्यक्ष श्री अनिल रावत जी, मंडल महामंत्री श्री मनोज बडोला, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अमरदेव भट्ट जी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रकाश लखेड़ा जी ,मंडल उपाध्यक्ष पल्लवी लखेड़ा ,मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र थपलियाल, अनिल जोशी कोषाध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक सूरज नेगी, ग्राम प्रधान बघाला श्री पूरन सिंह, ग्राम प्रधान सारा श्रीमती ऊषा देवी,मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता लखेड़ा , आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी रामभक्तो द्वारा पूजित अक्षत कलश का फ़ूल मालाओं ,पुष्प वर्षा एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया एवं कलश यात्रा निकाली गई।