भारतीय जन जागरण पार्टी की अहम बैठक सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान कई महिलाओं को दिए गए दायित्व।
देहरादून: भारतीय जन जागरण पार्टी की बैठक गणेशपुर गांव बिहारीगढ़ के नजदीक एक फार्म हाउस में हुई जिसकी अध्यक्षता सुरेश राज ने की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सुरेश राज उपस्थित थे उनके साथ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष लालमणि भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रदेश सदस्य सोनू कुमार उपस्थित थे बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार राज ने दिल्ली प्रदेश की महिला मौसी के अध्यक्ष श्रीमती कलावती जी को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने श्रीमती कलावती से कहा कि पार्टी की रणनीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और साथ ही साथ पार्टी के सदस्य अभियान को दिल्ली प्रदेश में लागू किया जाए और दिल्ली प्रदेश में महिला मोर्चा का गठन कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार को कार्यकारिणी के बारे में अवगत कराया गया।