अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज, पत्नी मानने से इंकार
अब उर्मिला के ताजा प्रकरण के बाद हरिद्वार के थाना बहादराबाद में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा प्रसारित भ्रामक ऑडियो-वीडियो से महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम की सामाजिक और धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। महापीठ का कहना है कि रविदास पीठ में वर्चस्व की रंजिश के चलते झूठे और मिथ्या आरोप लगाए गए, जिससे देशभर के रविदासी समाज में रोष और तनाव की स्थिति बनी है।
आरती गौड़ ने आरोप लगाया कि उन्हें बीते तीन वर्षों से लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उनका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले से देहरादून और हरिद्वार के विभिन्न थानों में अश्लील सामग्री पोस्ट करने और धार्मिक-जातीय उन्माद फैलाने से जुड़े मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने और समाज में तनाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
